back to top

बिलासपुर : पत्नी के धीरे चलने से नाराज पति ने कर दी उसकी हत्या…

बिलासपुर – बेलगहना क्षेत्र के रहने वाले एक ग्रामीण ने अपनी पत्नी के धीरे चलने पर नाराज होकर लाठी से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी है।

Advertisements

पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। बेलगहना पुलिस चौकी क्षेत्र बहरीझरिया निवासी सखाराम सौता पिता जनीराम सौता (30) रोजी मजदूरी करता है। 28 अप्रैल को वह अपनी पत्नी फुलकुंवर के साथ परसापाली गया था। वहां अपने रिश्तेदार के घर रुक गया था।

29 अप्रैल की रात 8 बजे दोनों पैदल बहामुड़ा गांव जाने के लिए रवाना हुए। वे पैदल साथ जा रहे थे। फुलकुंवर धीरे धीरे चल रही थी। इससे सखाराम गुस्से में आकर गाली-गलौज करने लगा। फुलकंवर ने गाली देने से मना किया, तो सखाराम ने लाठी से फुलकुंवर की जमकर पिटाई कर दी।

इससे गंभीर चोट आई, दोनों रिश्तेदार के घर बाहमुड़ा पहुंच गए। 30 अप्रैल की सुबह फुलकुंवर की मौत हो गई। मृतिका के परिजन फागुन सिंह सौता ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। साथ ही हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page