back to top

बिलासपुर : रतनपुर मंदिर प्रांगण के तालाब में मछलियो के मरने से दुर्गंध ,वातावरण प्रदूषित…

बिलासपुर – धार्मिक नगरी रतनपुर के पर्यटक इन दिनों काफी परेशान है । मंदिर प्रांगण के तालाब में बड़ी संख्या में मछली मरी है। जिसकी दुर्गंध से स्थानीय निवासी और दर्शनार्थी परेशान है । कल्पेसरा तलाब में मछलियां अचानक मर रही है। बदबूदार पानी से कई तरह का खतरा मंडरा रहा है। अचरज की बात है कि नगर पालिका इस ओर ध्यान नही दे रहा है …

Advertisements


.गौरतलब है की रतनपुर को इतिहासकार तालाबो की नगरी के रूप मे वर्णित करते है लेकिन रतनपुर मे ही अब तालाबो का अस्तित्व खतरे मे दिख रहा है
यहां के एक प्राचीन तालाब कल्पेसरा मे पानी के प्रदूषित हो जाने के कारण मछलियां मरने लगी है वही मरी मछलियो के दुर्गंध से वातावरण प्रदूषित हो रहा है पर्यटन के लिए प्रसिध्द रतनपुर के मंदिर माँ महामाया देवी में आने वाले श्रध्दालू कल्पसरा तालाब की बदबू से परेशान है और नाक मुंह बंदकर के मंदिर मे पहुंच रहे है

वही नपा रतनपुर को तालाबो को स्वच्छ बनाने मे कोइ ध्यान नही है महामाया मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारी व्यक्तियों से श्रद्धालु इस पर सफाई के लिए बात कर रहे हैं लेकिन पालिका की गैर जिम्मेदाराना रवैया देखिए अब तक मछली को मरे दो से 3 दिन हो गए लेकिन सफाई की शुरुआत भी नहीं हुवी सतीष शर्मा महामाया मंदिर ट्रस्ट रतनपुर ,

सूत्रो की माने तो महामाया मंदिर ट्रस्ट के व्दारा तालाब को ठेके मे लेकर स्वच्छता पूर्वक तालाब को रखने की बात चल रही है इस संबंध मे पूर्व मे लिखित प्रस्ताव भी किया गया था लेकिन नपा रतनपुर को इन प्रस्तावो मे कोइ रूचि नही लिया जिससे तालाबो का अस्तित्व अब रतनपुर मे संकट की ओर है

बिलासपुर के नवनियुक्त कलेक्टर सौरभ कुमार ने कहा कि पानी से दुर्गंध आ रही है इसे सफाई की जरूरत है इसे बारिश से पहले ही सफाई करा ली जाएगी देखना यह होगा कब तक तालाब की सफाई होगी,

Advertisements

You cannot copy content of this page