back to top

बूथ चलो अभियान के तहत महापौर हेमा देशमुख को बनाया गया रायपुर का ब्लॉक प्रभारी

कांग्रेस के बूथ चलो अभियान ने पकड़ा जोर।
खूबचंद बघेल ब्लॉक प्रभारी का मिला जिम्मा।
बैठक कर प्रचार-प्रसार के लिए बनाई गई महत्वपूर्ण रणनीति।

Advertisements

रायपुर। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सत्ताधारी
कांग्रेस पार्टी ने प्रचार प्रसार तेज कर दिया है। एआईसीसी की राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ की प्रभारी कुमारी शैलजा के आदेशानुसार एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार बूथ चलो अभियान के तहत रायपुर संभाग के रायपुर शहर के खूबचंद बघेल ब्लॉक का प्रभारी राजनांदगांव की महापौर हेमा देशमुख को बनाया गया है।

दायित्व मिलने के बाद से श्री बघेल बूथ को मजबूत करने और बूथ के सदस्यों में ऊर्जा भरने का काम जोर शोर से कर रहे हैं। अभियान के तहत मुख्यमंत्री के 5 साल के योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुंचाई जा रही है।

बूथ चलो अभियान के तहत ब्लॉक के वार्ड न. 68 में बूथ क्रमांक 182, 186, 187, 189, 200 और वार्ड न. 67 के बूथ न.192, 193, 196, 197, 198, 199 एवं वार्ड न. 42 बूथ न. 157, 168, 176, 170, 174 में रायपुर शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे, ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत थेंगडे, वार्ड पार्षद, जोन प्रभारी, सेक्टर प्रभारी की उपस्थिति में बूथ की बैठक ली गई।

Advertisements

You cannot copy content of this page