back to top

बेमेतरा : तहसीलवार लेखा परीक्षण की तिथि निर्धारित…

बेमेतरा : आंतरिक लेख परीक्षण दल द्वारा जिले के सभी पांच तहसीलों का वित्तीय वर्ष के हिसाब से वित्तीय वर्ष 2012-13 से 31 जनवरी 2021 तक के कैशबुक का लेखा परीक्षण किया जायेगा। कलेक्टर बेमेतरा द्वारा जारी आदेश के मुताबिक दल मे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के लेखा अधिकारी अनिल वैष्णव एवं सहायक कोषालय अधिकारी अश्वनी साहू रहेेंगे।


      01 एवं 09 मार्च 2021 को तहसील साजा, 04 एवं 10 मार्च को तहसील बेरला, 06 एवं 12 मार्च को तहसील नवागढ़, 08 एवं 15 मार्च को तहसील थानखम्हरिया, 17 एवं 18 मार्च को तहसील बेमेतरा शामिल हैं। कलेक्टर ने कहा है कि सभी तहसीलदार उक्त वित्तीय वर्ष 2012-13 से 31 जनवरी 2021 तक कैशबुक का संधारण कर बैंक पासबुक एवं संबंधित व्हाउचर सहित अन्य पंजी संधारित कर लेखा परीक्षण दल को उपलब्ध करायेंगे।  

Advertisements

You cannot copy content of this page