back to top

बैकुंठपुर : मोबाइल तोड़ने से खफा बेटे ने पिता की हत्या की…

बैकुंठपुर : छत्नीसगढ के कोरिया जिले में पिता के द्वारा मोबाइल को तोड़ देने से नाराज बेटे ने उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है ।

Advertisements

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोटेया माझापरा के निवासी आरोपी मनोज सिंह ने थाना खडगवां में 10 मार्च को यह सूचना दी गई थी उसके पिता मृतक अधीन से 09 मार्च की रात्रि में शरांब पीकर सोए और सुबह नहीं उठे। देखने पर पता चला कि उसकी. मौत हो गई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर मर्ग जांच के दौरान देखा कि मृतक के सिर व कनपटी के पास चोट के निशान थे।

पुलिस ने तब मृतक की पत्नी एवं लडकी से पूछताछ किया गया तो उन्होंने बताया कि मनोज कुमार द्वारा अपने पिता को मूसर एवं खटिय्रा के पाए से मारपीट कर हत्या कर दिया है। तब आरोपी मनोज कुमार से कड़ाई से पूछताछ की गई तो जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि पिता ने उसके मोबाईल को तोड दिया था। जिससे नाराज होकर उसने हत्या कर दिया। साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से थाने जाकर गलत रिपोर्ट रर्ज कराई ।

Advertisements

You cannot copy content of this page