back to top

भारत ने न्यूज़ीलैंड को दूसरे वनडे में हराया, सिरीज़ पर क़ब्ज़ा…

रायपुर, 21 जनवरी। भारत न्यूजीलैंड के ख़िलाफ़ दूसरा वन डे मैच जीतने के साथ ही सिरीज पर कब्जा कर लिया है. रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेले गए मैच में उसने न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हरा दिया.

इससे पहले भारत ने टॉस जीत कर पहले फिल्डिंग करने का फैसला किया था. हालांकि इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से रोहित शर्मा सोशल मीडिया पर कुछ देर के ट्रोल भी हुए.

टॉस के दौरान रवि शास्त्री, जवागल श्रीनाथ और न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लेथम के साथ रोहित शर्मा मैदान पर थे.

रोहित शर्मा ने सिक्का उछाला और वो टॉस भी जीते लेकिन वो ये भूल गए कि उन्हें गेंदबाज़ी चुननी है या बल्लेबाज़ी. यहां तक कि वो अपने माथे पर हाथ रखकर कुछ सेकेंड सोचते दिखे. वो थोड़ा अटके और फिर ‘बॉलिंग’ चुनी.

Advertisements

You cannot copy content of this page