back to top

भिलाई : पहले राउंड की मतपत्रों की गिनती पूरी : कांग्रेस 40 में से 27 ,11 वार्डों में भाजपा ,2 निर्दलीय का कब्जा…

भिलाई छत्तीसगढ़ के 15 निकायों में वोटों की गिनती जारी है भैरमगढ़ नगर पंचायत में कांग्रेस ने पहले जीत दर्ज की कर ली है। वही बीजापुर की भोपालपटनम नगर पंचायत में कांग्रेस ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है पूरे 15 वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशी जीत गए हैं सुकमा के कोटा नगर पंचायत के 15 वार्डो में भी 14 पर कांग्रेसी जीत दर्ज की है। सिर्फ वार्ड 5 पर भाजपा प्रत्याशी को जीत मिली है बेमेतरा की मारो नगर पंचायत के 15 में से 9 वार्डों में कांग्रेस 5 में बीजेपी और एक में निर्दलीय प्रत्याशी की जीत मिली है।


पहले राउंड में कांग्रेस ने बनाई बढ़त
भिलाई चरोदा नगर निगम में पहले राउंड के डाक मतपत्रों की गिनती पूरी हो चुकी है 40 वार्डों में 27 में कांग्रेसी ने बढ़त बनाई है। 11 वार्डों में भाजपा 2 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page