
भिलाई कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे के निर्देश पर बिना पर्ची सर्दी खांसी की दवा बेच रहे मेडिकल शॉप पर शुक्रवार को ड्रग एंड सेफ्टी डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने कार्रवाई की विभाग के विभिन्न दस्तों ने जिले के विभिन्न मेडिकल शॉप का निरीक्षण किया ।कई शॉप ऐसे थे जहां पर पर्ची दिखाने पर ही सर्दी खांसी की दवा दी जाती थी ।वहीं पर कुछ ऐसे मेडिकल स्टोर भी थे। जहां पर बगैर पर्ची की दवा दी जा रही थी। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इन पर पेंडिंग एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है।
जिन मेडिकल स्टोर पर बगैर पर्ची के दवा बेचने के मामले में कार्रवाई की गई। उनमें न्यू मेडिकल स्टोर जेल रोड दुर्ग, न्यू वीवाई मेडिकल पदमनाभपुर दुर्ग ,बीड़ी मेडिकोज बस स्टैंड दुर्ग ,गोयल मेडिकल स्टोर न्यू खुर्सीपार ,भवानी मेडिकोज न्यू खुर्सीपार ,शामिल है। इन दुकानों को बंद कराया गया ।
उल्लेखनीय है कि कल दवा विक्रेता संघ के पदाधिकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा की थी इनमें शिव एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा था कि इस बात का पूरा ध्यान रखेंगे चेकिंग के दौरान पाया गया है कि अधिकतर दुकानों ने इसका ध्यान रखा और बगैर पर्ची के दवाई नहीं दी।









































