भिलाई : में बाइक सवार को मदद के लिए महिला ने रोका, फिर साथी के साथ लात-घूंसों से पीटा और रुपए छीनकर भाग निकले…

  • नंदिनी क्षेत्र के वरू कृषि फार्म के पास की घटना, युवक अहिवारा से अपने बच्चे के लिए कपड़े लेकर ढाबा जा रहा था
  • महिला ने गाड़ी खराब होने का झांसा देकर युवक को रोका, फिर वहां छिपा लड़का कॉलर पकड़ युवक को खींच ले गया

भिलाई : छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक महिला ने मदद लेने के बहाने बाइक सवार युवक को अपने साथी के साथ मिलकर लूट लिया। इस दौरान दोनों ने युवक को लात-घूंसों से जमकर पीटा और फिर उसके पास से 5 हजार रुपए छीनकर भाग निकले। युवक किसी तरह अपने घर पहुंचा और फिर एक दिन बाद मंगलवार रात को नंदनी थाना पहुंचकर FIR दर्ज कराई। युवक ने पुलिस को बदमाशों का बाइक नंबर भी बताया है।

Advertisements

जानकारी के मुताबिक, कुम्हारी के ग्राम ढाबा निवासी पुरोहित साहू किराना दुकान चलाता है। वह 22 फरवरी को बच्चे के लिए कपड़ा लेने अहिवारा गया था। वहां से बाइक पर लौटने के दौरान दोपहर करीब 1 बजे हिंगना के आगे वरू कृषि फार्म के सामने एक महिला ने हाथ दिखाकर रोक लिया। पुरोहित ने बाइक सड़क किनारे खड़ी कर दी और महिला से रोकने का कारण पूछा। महिला ने गाड़ी खराब होने और मुरमंदा जाने के लिए मदद मांगी।

युवक ने शोर मचाया तो दोनों रुपए लेकर बाइक पर भाग निकले
इतनी देर में एक लड़का नर्सरी की ओर से आया और पुरोहित का कॉल पकड़कर अंदर खींच ले गया। वहां महिला और लड़के दोनों ने मिलकर पुरोहित की जमकर पिटाई की। पुरोहित ने शोर मचाया तो दोनों बदमाश उससे रुपए छीनकर अपनी बाइक पर भाग निकले। मारपीट के चलते पुरोहित के आंख, नाक, सिर, कमर और पैर में चोटे आई हैं। पुरोहित ने पुलिस को बदमाशों का हुलिया और पहचान भी बताई है। फिलहाल अभी तक दोनों पकड़े नहीं गए हैं।

source bhaskar.com