back to top

भिलाई: 1.20 करोड़ की अवैध लेन-देन में 7 आरोपी गिरफ्तार 27 बैंक खाते मिले संदिग्ध…

भिलाई। थाना सुपेला एवं एसीसीयू यूनिट की संयुक्त कार्यवाही में बंधन बैंक सुपेला में खाता खुलवाकर उनका उपयोग साइबर ठगी में करने वाले सात खाता धारकों को गिरफ्तार किया गया है। 27 आरोपियों द्वारा बंधन बैंक में म्यूल अकाउंट खुलवाकर साइबर फाड से प्राप्त एक करोड़ बीस लाख से अधिक रकम का अवैध लेन देन किया गया है। प्रकरण में अबतक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Advertisements

भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा संचालित समन्वय पोर्टल से प्राप्त जानकारी अनुसार म्युल एकाउंट जिनका इस्तेमाल सायबर धोखाधड़ी से प्राप्त राशि का व्ययन करने, उपयोग करने व संवर्धन करने के लियें उपयोग में लाया गया है जिसमें बंधन बैंक शाखा नेहरू नगर में कुल 27 बैंक खातों में खाता धारकों द्वारा सायबर धोखाधड़ी से प्राप्त धनराशि एक करोड़ 20 लाख 57 हजार 549 रुपयो का अवैध रूप से लेन देन होना पाया गया है। प्रकरण साइबर फ्रॉड से संबंधित होने से थाना सुपेला में धारा 317(2), 318(4), 3 (5) कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान संबंधित खाता धारकों द्वारा खातो काउपयोग साइबर फ्रॉड से प्राप्त रकम के अफरा तफरी में किया जाना पाए जाने से आरोपीगण रनजीत महानंद पिता जेहेल महानंद (24 साल) निवासी रावणभांठा सुपेला,

श्रीमती परमीला बाई पति कमल नारायण जचिल (48 साल) निवासी शिवाजी नगर खुर्सीपार थाना खुर्सीपार के आकाश राव पिता के० डिलेश्वर राव (20 साल) निवासी सेक्टर 02 सडक नं0 15 बी. ब्लाक 14 कमरा नं० 10 मिलाई थाना भिलाई भ‌ट्ठी, विपिन कुमार सिरसाम पिता शंकर लाल सिरसाम (35 साल) निवासी रिसाली सेक्टर 31/01 जो भिलाई, थाना नेवई, श्रीमती मानवी बेरी पति स्व. किशन बेरी (49 साल) निवासी सेक्टर 04 सड़क नं० 05 मकान नं. 22 ई भिलाई,

थाना भिलाई भटठी, आशीष गुता पिता स्व. राम लाल गुना (42 साल) निवासी दीनदयाल कालोनी मकान आई 604 खम्हरिया थाना सुपेला, पिंकी कुरें पिता गोविन्द दास कुर्रे (36साल) निवासी एल. आई. जी 0883 884 आदित्य नगर दुर्ग थाना मोहन नगर सहित कुल सात आरोपियों की गिरफ्तार किया गया है। अन्य खाता धारकों की तलाश की जा रही है।

Advertisements

You cannot copy content of this page