
कम्पोस्ट प्लांट निर्माण की प्रगति देख सुचारू कचरा प्रबंधन के लिए
सुविधा विस्तार के दिए निर्देश
राजनांदगांव 17 अक्टूबर। नवागांव सेनीटेशन पार्क में चल रहे कम्पोस्ट प्लांट निर्माण कार्य का महापौर श्री मधुसूदन यादव ने निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम के साथ निरीक्षण कर कार्य के प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कार्यपालन अभियंता श्री दीपक खाण्डे से कहा कि स्वास्थ्य सेवाओ में सुधार लाने सुचारू कचरा प्रबंधन के लिए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अंतर्गत सुविधाओ में विस्तार हेतु प्रस्ताव रखे।
महापौर श्री यादव ने कम्पोस्ट प्लांट निर्माण अंतर्गत एसएलआरएम सेन्टर स्तर उन्नयन कार्य एवं मृत्य मवेशियो के निपटान के लिए इन्सीरेटर लगाने कार्य की प्रगति देख कहा कि उक्त कार्य को समय सीमा में पूर्ण करना सुनिश्चित करे, ताकि इसका लाभ मिल सके। उन्होने सेनीटेशन पार्क में आवारा गौवंशी पशु अंदर आने रोकने बाउण्ड्रीवाल निर्माण करने कहा। स्तर उन्नयन कार्य अंतर्गत किये जा रहे कार्यो की जानकारी ली।
कार्यपालन अभियंता श्री खाण्डे ने जानकारी दी कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अंतर्गत सभी एसएलआरएम सेन्टर्स में प्लास्टिक कम्पे्रस के लिए बेलिंग मशीन, प्लास्टिक सफाई के लिए फटका मशीन एवं गार्बेज सेप्टिनेशन के लिए कनवेयर बेल्ट तथा ट्राली, कंटेनर लगाकर अन्य सुविधाए मुहैया कराई जा रही है। साथ ही तीन नये कंपोस्ट प्लांट नवागांव, लखोली एवं रेवाडीह में लगाया जा रहा है।
महापौर श्री यादव ने कहा कि कचरा संग्रहण कार्य बेहतर तरीके से करने ईलेक्ट्रीक गाडी ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अंतर्गत क्रय करने हेतु प्रक्रिया की जाए। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा स्वास्थ्य सेवाओ के सुचारू क्रियान्वयन के लिए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अंतर्गत राशि प्राप्त हुई है उसे शहर में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण निर्मित करने सदुउपयोग किया जाए।
आयुक्त श्री मरकाम ने कहा कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन योजनांर्गत किये जा रहे निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ साथ समय सीमा का ध्यान रखा जाए। सभी मशीने आधुनिक सुविधा युक्त हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि सफाई में गुणात्मक सुधार लाने शासन के निर्देशानुसार सभी कार्य संपादित किया जाए। निरीक्षण के दौरान प्र.सहायक अभियंता सुश्री सुषमा साहू, प्र.स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा, स्वच्छता निरीक्षक श्री दीपक श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।











































