back to top

भेंट-मुलाकात : ग्राम घुमका : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से धनेश्वरी ने कहा कि मेरे पिता नहीं हैं…

रायपुर, 15 नवम्बर 2022मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से धनेश्वरी ने कहा कि मेरे पिता जी नहीं हैं। भाई छोटे हैं। मैंने बायो से 73 प्रतिशत अंक से पास किया है। नर्सिंग में एडमिशन हुआ है। पैसे चाहिए।

Advertisements

कितना चाहिए, मुख्यमंत्री ने पूछा। धनेश्वरी ने कहा, जितना दे दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपको एक लाख दे देंगे। धनेश्वरी ने कहा कि 2 लाख दे दीजिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ठीक है अभी डेढ़ लाख रुपये देंगे, फिर कॉलेज के फाइनल में मुझसे मिलने आना और पढ़ाई के बारे में बताना, फिर तुम्हारी आखरी किश्त दे देंगे।

Advertisements

You cannot copy content of this page