back to top

भेंट-मुलाकात : विधानसभा खुज्जी, ग्राम -छुरिया: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूछा कि गोबर कौन-कौन बेचता है…

रायपुर, 16 नवम्बर 2022मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पूछा कि गोबर कौन-कौन बेचता है?
इस पर ग्राम दैहान निवासी नरेश कुमार ने बताया कि घर पर मवेशी हैं तो सप्ताह में 3-4 क्विंटल गोबर बेचता हूँ।

Advertisements

गोबर ख़रीदी की योजना से घर पर गोबर को रखने की समस्या भी दूर हुई और बदले में पैसे भी मिल रहे हैं, जिनसे घर की आर्थिक ज़रूरतों को पूरा करने में सक्षम हुए हैं।

– किसान आकाश लोधी ने बताया खेत बेचने की नौबत आ गई थी। राज्य सरकार द्वारा ऋणमाफी किए जाने से 80 हज़ार रुपये का क़र्ज़ा माफ़ हुआ है।

खेत भी बेचना नहीं पड़ा और अब दैनिक ज़रूरतों को पूरा करने के साथ ही सेकंड हैंड बाइक खरीदी है।

आकाश ने मुख्यमंत्री के साथ भोजन करने की इच्छा जताई जिस पर मुख्यमंत्री ने उसे अपने साथ आने का निमंत्रण दिया।

Advertisements

You cannot copy content of this page