back to top

भेंट-मुलाकात : विधानसभा खुज्जी, ग्राम -छुरिया: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हेलिकॉप्टर से उतरते ही हेलीपैड पर ही कॉलेज की छत पर मौजूद छात्रों ने उत्साह के साथ लगायी आवाज…

रायपुर, 16 नवम्बर 2022मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने हेलिकॉप्टर से उतरते ही हेलीपैड पर ही कॉलेज की छत पर मौजूद छात्रों ने उत्साह के साथ लगायी आवाज, मुख्यमंत्री ने भी उसी जोश से हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया।

Advertisements

हेलीपैड पर पहुँचे जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर और गमछा पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

छुरिया हेलीपैड से भेंट-मुलाक़ात स्थल जाने वाले रास्ते में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का सैकड़ों की संख्या में पहुँचे युवाओं ने ज़ोरदार स्वागत किया। “भूपेश कका ज़िंदाबाद” के नारे लगाए।

छुरिया में मुख्यमंत्री का जगह-जगह किया जा रहा स्वागत। किसी ने पहनाई खुमरी तो दूसरी ओर की जा रही फूलों की बारिश।

Advertisements

You cannot copy content of this page