back to top

मठपारा में गौण ब्राम्हण समाज सामुदायिक भवन विस्तार करने महापौर ने किया भूमिपूजन…

राजनांदगांव 4 जुलाई। नगर निगम द्वारा मूलभूत सुविधा बिजली, पानी, सफाई के अलावा सड़क नाली सहित भवन, उद्यान, तालाब सौन्दर्यीकरण आदि निर्माण कार्य भी किया जाता है। इसी कड़ी में गौण ब्राम्हण समाज की मांग पर मठपारा में सामुदायिक भवन विस्तार करने मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत 20.00 लाख रूपये की स्वीकृति अनुसार महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति में भवन विस्तार करने पूजा अर्चना कर भूमि पूजन किया। इस अवसर पर महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य श्री मधुकर वंजारी, श्रीमती दुलारी बाई साहू, जिला योजना समिति के सदस्य श्री अमीन हुड्डा, पार्षद प्रतिनिधि श्री अरूण दामले, समाज अध्यक्ष श्री मातादीन शर्मा, महिला अध्यक्ष श्रीमती माया शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे।

Advertisements

कार्यक्रम के प्रारंभ समाज के उपाध्यक्ष श्री राजू श्रोती, कोषाध्यक्ष श्री घनश्याम शर्मा, महिला कोषाध्यक्ष श्रीमती लीला शर्मा तथा राजेन्द्र शर्मा, राकेश शर्मा, बद्री पण्डित आदि ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। तत्पश्चात अतिथियों ने सामुदायिक भवन विस्तार के लिये पूजा अर्चना कर, श्रीफल फोड कर, गैती चलाकर भूमिपूजन किया। भूमिपूजन के अवसर पर महापौर हेमा देशमुख ने कहा कि समाज की मांग पर मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत भवन विस्तार किया जा रहा है।

उक्त कार्य जल्द पूर्ण किया जायेगा, ताकि समाज के लोगों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि ब्राम्हण समाज देश के प्रमुख समाजो में से है, भवन बनाने से ही समाज का विकास नही होता है। समाज के विकास के लिए एकजुट होकर समाज हित में काम करना, समाज के निम्न वर्ग के व्यक्ति का उत्थान करना, समाज के गरीब बच्चों को शिक्षा देना है, तभी समाज का विकास होगा। इस अवसर पर उप अभियंता श्री अनुप पाण्डे सहित समाज के लोग उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page