महापौर एंव आयुक्त बरसते पानी में किये शहर का भ्रमण,चिखली, स्टेशन पारा, इंदिरा नगर, चौखडिया पारा सहित पानी भरान क्षेत्रों का लिया जायजा….

राजनांदगांव 27 जून। शासन की मंशानुरूप शहर की ड्रेन व्यवस्था सुचारू रूप से चले एवं बारिश में पानी भरान व अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो यह सुनिश्चित करने नगर निगम द्वारा बरसात के पूर्व शहर के बड़ो एवं प्रमुख नालो एवं पानी भरान स्थल की सफाई युद्ध स्तर पर कराई गयी है और वर्तमान में सफाई जारी है।

Advertisements

लगातार बारिश होने पर आज महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख एवं आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता पानी भरान क्षेत्र चिखली स्टेशन पारा, इंदिरा नगर, चौखडिया पारा सहित शहर में भ्रमण किये एवं बरसते पानी में शहर के आंतरिक एवं बाह्य क्षेत्र के नाली नालों की सफाई का निरीक्षण कर जेसीबी से नालो में फसे कचरे निकलवा पानी भरान क्षेत्र से कच्ची नाली खोद कर पानी निकासी करवाए।

महापौर श्रीमती देशमुख एवं आयुक्त श्री गुप्ता आज अत्याधिक बारिश होने पर शहर के आंतरिक एवं बाह्य क्षेत्रों में पानी भरान की स्थिति का जायजा लिया और पानी भरे क्षेत्रों से जेसीबी के माध्यम से तथा निगम अमला से पानी निकासी कराये।

उन्होंने स्टेशन पारा व चिखली में घरों के आस पास पानी भरने पर जेसीबी से कच्ची नाली खोदवाकर पानी निकासी कराये, वही इंदिरा नगर के नाला व नाली में कचरा फसने पर जेसीबी के माध्यम से नाले मेें फसे कचरे को निकलवाकर सफाई कराए। उन्होंने कहा कि निचली बस्तीयों में अल्प वर्षा में पानी भरान की स्थिति निर्मित हो जाती है, अतः ऐसे क्षेत्रों में नियमित रूप से नाली नालो की सफाई कराए तथा शहर के बडे़ नाला व नालियो की अच्छे तरीके से सफाई करे, जिससे पानी भरान की स्थिति निर्मित न हो।

महापौर श्रीमती देशमुख एवं आयुक्त श्री गुप्ता ने कहा कि गढ्डो में पानी भरान वाले जगह से कच्ची नाली खोदकर पानी निकासी कराया जाये। सभी वार्डो में नियमित रूप से साफ सफाई कर कचरा उठाया जाये। सफाई दरोगा एवं वार्ड प्रभारी अपने अपने प्रभारित वार्ड में पानी भरान क्षेत्र को चिन्हांकित कर उच्च अधिकारी को अवगत कराये, जिससे आवश्यक कार्यवाही की जा सके।

इस अवसर पर महापौर परिषद के प्रभारी सदस्यगण सर्वश्री सतीश मसीह, विनय झा व राजेश गुप्ता चम्पू, पार्षद प्रतिनिधि श्री आसीफ अली सहित प्र.सहायक अभियंता श्री संदीप तिवारी, उप अभियंता श्री दिलीप मरकाम व श्री अनिमेष चंद्राकर, प्र.स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा, स्वच्छता निरीक्षक श्री दीपक श्रीवास्तव तथा निगम का स्वास्थ्य अमला उपस्थित था।