back to top

शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने व दुकान को तोड़-फोड़ करने की धमकी देने वाला एक आरोपी गिरफ्तार..

राजनांदगांव: प्रदीप उम्र 23 वर्ष, ऋषभ उम्र 24 वर्ष, सद्दाम उम्र 22 वर्ष एवं अन्य व्यक्ति इसके दुकान राज इलेक्ट्रानिक मठपारा राजनांदगांव में आकर शराब पीने के लिए पैसे की मांग किया, मना करने पर दुकान को तोड़-फोड़ कर देने की धमकी दिये ,एक लड़का अपने हाथ में चाकू जैसा धारदार हथियार रखा था, और धमकी देकर चले गया जिससें वह डर गया घटना के बाद प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज़ करने पर आरोपियों के खिलाफ अप0क्र0 454/28 धारा 327, 34 भादवि. कायम कर विवेचना में लिया जाकर घटना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजनादगांव श्रीमान अभिषेक मीना के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल राजनादगांव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में आरोपियों की पता तलाश करने पर आज दिनांक 27.06.2023 को आरोपी ऋषभ कैमे पिता प्रहलाद कैमे उम्र 21 वर्ष साकिन राम नगर पावर हाउस राजनांदगांव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया जो माननीय न्यायालय के आदेश पर जिला जेल राजनांदगांव दाखिल किया गया शेष अन्य आरोपियों की सरगर्मी से पतासाजी जारी है जिन्हे शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जावेगा।उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू सहायक उप निरीक्षक शत्रुहन टण्डन, प्र0आर0 संदीप चैहान एंव थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Advertisements

You cannot copy content of this page