back to top

महासमुंद के प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी निधीश कुमार कोष्टी हुए निलंबित…

लापरवाही और अनियमितता के मामले में शासन ने की कार्रवाई

छत्तीसगढ़ शासन ने शासकीय कार्य में अनियमितता, तय दर से अधिक मूल्य पर मदिरा विक्रय, स्टॉक में गंभीर कमी और बिक्री राशि में लाखों रुपये की गड़बड़ी के मद्देनज़र महासमुंद जिले के प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी निधीश कुमार कोष्टी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

गौरतलब हो कि 3 मई 2025 को राज्य स्तरीय उड़नदस्ता द्वारा महासमुंद जिले के बागबाहरा में उड़ीसा निर्मित और केवल उड़ीसा में वैध 351.17 बल्क लीटर अवैध मदिरा जब्त की गई थी, जिसमें तीन प्रकरण दर्ज हुए और फरार आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धाराओं 34(2) और 59(क) के तहत कार्यवाही की गई थी ।

निलंबन अवधि में निधीश कोष्टी का मुख्यालय आबकारी आयुक्त कार्यालय, नवा रायपुर अटल
नगर में निर्धारित किया गया है।

राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम के तहत प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी महासमुंद को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया ।

यह कार्रवाई मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के तहत की गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है, प्रदेश में शासकीय जिम्मेदारियों के निर्वहन में किसी भी प्रकार की लापरवाही, भ्रष्टाचार या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Advertisements

You cannot copy content of this page