back to top

ट्रैक्टर की बैटरी चोरी मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, दो बैटरियां बरामद…

डोंगरगढ़, 30 सितंबर 2026। डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में ट्रैक्टरों से बैटरी चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई दो बैटरियां बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, भंडारपुर निवासी गुरुचरण गजेंद्र ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 23 जुलाई 2026 की शाम खेत में काम करने के बाद उन्होंने अपने ट्रैक्टर क्रमांक CG 08 BD 3277 और पड़ोसी तरुण सिन्हा के पावर ट्रैक्टर क्रमांक CG 08 EZ 2524 को शीतला मंदिर के पास खड़ा किया था। अगले दिन सुबह दोनों ट्रैक्टरों में लगी बैटरियां गायब मिलीं। चोरी गई दोनों बैटरियों की कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई गई।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना डोंगरगढ़ में अपराध क्रमांक 418/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुमन जायसवाल ने पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

लगातार पतासाजी के दौरान पुलिस ने सुकुर देवांगन, अजहर खान, सुजीत देवांगन और करण मरकाम को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों द्वारा ट्रैक्टरों से बैटरी चोरी करने की घटना स्वीकार करने की बात पुलिस ने बताई। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को 30 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

Advertisements

You cannot copy content of this page