महासमुंद : 10 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जप्त…

महासमुंद – मुखबीर की सूचना पर गांजा तस्करी करते पुलिस ने एक मोटरसाइकिल सवार को गिरफ्तार कर उसके पास से 10 किलो ग्राम गांजा व नगदी जब्त की है।

Advertisements

मिली जानकारी के अनुसार महासमुंद जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की एक व्यक्ति मोटरसाइकिल में ओडिसा की ओर से गांजा लेकर आ रहा है। पुलिस टीम ने एनएच 353 पिथौरा चौक बागबाहरा में नाकाबंदी कर मुखबिर के बताए हुलिये के अनुसार बाइक सवार को रोका।

तलाशी लेने पर उसके पास से प्लास्टिक की बोरी में 4 पैकेट मादक पदार्थ गांजा मिला । तौल कराने पर वजन 10 किलो, अनुमानित कीमत 1 लाख रूपए आंकी गई। आरोपी के पास से एक मोबाइल, मोटरसाइकिल अनुमानित कीमत 30 हजार और 400 रूपए नगदी बरामद किए।

पकड़े गए आरोपी का नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम रवि कुमार साहू 39 वर्ष निवासी ग्राम कुमली थाना रानीतराई जिला दुर्ग बताया। आरोपी के खिलाफ नार्कोटिक्स एक्ट की धारा 20बी के तहत कार्रवाई कर हिरासत में लिया गया है।