back to top

मिनीमाता जी की 54वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित, डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने किया स्मरण, कहा—मिनीमाता जी का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत…

खैरागढ़। खैरागढ़ के दाऊचौरा में ममतामयी मिनीमाता जी की 54वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डोंगरगढ़ विधायक श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल शामिल हुईं।

Advertisements

उन्होंने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद एवं ममतामयी मिनीमाता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों को स्मरण किया।

इस अवसर पर विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने कहा कि मिनीमाता जी ने अपना संपूर्ण जीवन समाज के उत्थान, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक समानता तथा वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित किया।

उन्होंने अपने संघर्ष और सेवा के माध्यम से समाज में नई चेतना जगाने का कार्य किया। उनका जीवन, विचार और सामाजिक सरोकार आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी हैं।

विधायक ने कहा कि मिनीमाता जी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज में समानता, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में निरंतर कार्य किए जाने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सामाजिकजनों ने भी मिनीमाता जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में श्री किशुन मिर्चे राजमहंत, महंत रसीद बंजारे, श्री खुमान देशलहरे, जिला कांग्रेस कमेटी के श्री कोमल साहू, श्रीमती जमुना नरेश कुर्रे, श्री कोसन कोसरे, श्री देविन कमलेश कोठले, श्रीमती ऊषा रात्रे सहित सतनामी समाज के पदाधिकारीगण, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में सामाजिकजन उपस्थित रहे।खैरागढ़।

खैरागढ़ के दाऊचौरा में ममतामयी मिनीमाता जी की 54वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डोंगरगढ़ विधायक श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल शामिल हुईं।

उन्होंने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद एवं ममतामयी मिनीमाता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों को स्मरण किया।

इस अवसर पर विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने कहा कि मिनीमाता जी ने अपना संपूर्ण जीवन समाज के उत्थान, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक समानता तथा वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित किया।

उन्होंने अपने संघर्ष और सेवा के माध्यम से समाज में नई चेतना जगाने का कार्य किया। उनका जीवन, विचार और सामाजिक सरोकार आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी हैं।

विधायक ने कहा कि मिनीमाता जी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज में समानता, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में निरंतर कार्य किए जाने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सामाजिकजनों ने भी मिनीमाता जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में श्री किशुन मिर्चे राजमहंत, महंत रसीद बंजारे, श्री खुमान देशलहरे, जिला कांग्रेस कमेटी के श्री कोमल साहू, श्रीमती जमुना नरेश कुर्रे, श्री कोसन कोसरे, श्री देविन कमलेश कोठले, श्रीमती ऊषा रात्रे सहित सतनामी समाज के पदाधिकारीगण, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में सामाजिकजन उपस्थित रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page