back to top

मुंगेली : मुख्यमंत्री से निर्वाचित जनप्रतिनिधि, पंचायत सचिव, दैनिक वेतन भोगी और कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात…

मुंगेली 03 अक्टूबर 2021मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से मुंगेली विश्राम गृह में जिले के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, पंचायत सचिव संघ, दैनिक वेतन भोगी, कर्मचारी संघ एवं चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। जिले के विभिन्न संघ के प्रतिनिधियों ने अपने मांग एवं समस्याओं से संबंधित मांग पत्र एवं समस्याओं से मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को अवगत कराया और इन समस्याओं से संबंधित आवेदनों का निराकरण करने की आग्रह किया।

Advertisements


     मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने विभिन्न संघों के मांग पत्रो पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए नियमानुसार  निराकरण करने आश्वासन दिया। इस अवसर पर बिलासपुर संभाग के कमिश्नर डॉ. संजय अलंग,  बिलासपुर रेंज के आईजी श्री रतनलाल डांगी, कलेक्टर श्री अजीत वसंत,  पुलिस अधीक्षक श्री डी. आर. आंचला,  जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित व्यास सहित  जिले के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page