
मुंगेली 06 जुलाई 2022मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप जिले के युवाओं को बेहतर भविष्य निर्माण के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं सैन्य बल भर्ती परीक्षा की तैयारी हेतु जिला प्रशासन द्वारा जिला मुख्यालय स्थित डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आवश्यक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी क्रम में आज परसेप्शन आईएएस अकादमी रायपुर के संचालक श्री राहुल जायसवाल द्वारा युवाओं की कक्षा लेकर उन्हें सफल होने के लिए मार्गदर्शन दिया गया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री नवीन भगत सहित संबंधित विभाग के अधिकारी और प्रशिक्षणगण तथा बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी मौजूद थे।
Advertisements

Advertisements










































