राजनांदगांव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजनांदगांव जिले के प्रवास पर…

राजनांदगांव 14 अक्टूबर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 16 अक्टूबर 2024 को राजनांदगांव प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 16 अक्टूबर को दोपहर 3.10 बजे बस्तर जिले से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर शाम 4.10 बजे पीटीएस हेलीपेड राजनांदगांव पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री शाम 4.15 बजे से शाम 4.30 बजे तक पुलिस लाईन राजनांदगांव में उत्कृष्ट खिलाडिय़ों से भेंट करेंगे। वे शाम 4.30 बजे पुलिस लाईन राजनांदगांव से कार द्वारा प्रस्थान कर शाम 4.40 बजे सर्किट हाऊस राजनांदगांव पहुंचेंगे।

Advertisements

शाम 4.40 बजे से शाम 7.5 बजे तक का समय आरक्षित रहेंगा। मुख्यमंत्री शाम 7.5 बजे सर्किट हाऊस राजनांदगांव से कार द्वारा प्रस्थान कर शाम 7.15 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव पहुंचेंगे। शाम 7.15 बजे से रात्रि 8.15 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय रात्रि 8.15 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव से कार द्वारा प्रस्थान कर रात्रि 8.30 बजे म्युनिसिपल स्कूल प्रांगण राजनांदगांव में आयोजित कवि सम्मेलन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री रात्रि 10 बजे म्युनिसिपल स्कूल प्रांगण राजनांदगांव से कार द्वारा मुख्यमंत्री निवास रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।