back to top

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बहादुर अली को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं…

राजनांदगांव। एबीस (IB Group/ABIS Exports) के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक बहादुर अली का जन्मदिन सोमवार 22 जून को मनाया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के राजनांदगांव प्रवास के दौरान बहादुर अली ने विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह के विधानसभा निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं डॉ. रमन सिंह से सौजन्य भेंट की।

Advertisements

भेंट-मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बहादुर अली को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी तथा उनके स्वस्थ, सुखद और सफल जीवन की कामना की।

उल्लेखनीय है कि बहादुर अली प्रदेश के प्रमुख उद्योगपतियों में शामिल हैं। उनके नेतृत्व में एबीस (आईबी ग्रुप) ने पोल्ट्री, कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में देशभर में अपनी पहचान बनाई है। समूह द्वारा रोजगार सृजन और औद्योगिक विकास में दिए जा रहे योगदान को भी व्यापक रूप से सराहा जाता है।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी बहादुर अली को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Advertisements

You cannot copy content of this page