back to top

मोहला : अंबागढ़ चौकी में मनाया गया स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम…

मोहला। नगर पंचायत अंबागढ चौकी में आज स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समस्त कार्यालयीन कर्मचारियों, स्वच्छता दीदीयों, स्वच्छता कमांडो, समस्त कर्मचारियों, आम नागरिकों, जन प्रतिनिधियों के द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत इंडियन स्वच्छता लीग 2.0 के तहत स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत नगर पंचायत कार्यालय परिसर में श्री दिलीप कुमार यदु, मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा स्वच्छता शपथ ग्रहण कराया गया।  साथ ही सामुहिक रूप से कार्यालय परिसर जनपद प्रांगण के आसपास साफ सफाई किया गया।

आम नागरिकों से स्वच्छता के प्रति जागरूक करने स्वच्छता रैली निकाला गया। नगर के गुप्ता चौक, की साफ-सफाई तथा नगर के हृदय स्थल राजमहल के सामने गांधी चौक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा की विशेष साफ-सफाई किया गया। नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने हेतु स्वयं नियमित समयदान देने एवं लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए संकल्प लिया गया। इस अवसर पर   पार्षद श्री अशोक वर्मा, साधना सिंह, श्रीमती बिमला कलिहारी, ब्रांड एम्बेसेडर एवं निकाय के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। इंडियन स्वच्छता लीग 2.0 के लिए टीम का नाम अंबागढ चौकी एवेंजर्स एवं टीम कैप्टन अध्यक्ष श्रीमती विद्या रमेश ताम्रकार उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page