back to top

मोहला : अवैध धान विक्रय पर खाद्य विभाग की कार्यवाही…


         
      मोहला 31 जनवरी 2025। कलेक्टर जिला-मोहला-मानपुर-अं.चौकी के निर्देशन में खाद्य विभाग के अधिकारियों के द्वारा जिले में विकासखंड अं. चौकी के धान उपार्जन केंद्र आमाटोला में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान किसान सदाराम पिता श्री मोतीराम अपने पर्चे में 903 कट्टा धान बेचने के लिये खरीदी केन्द्र लाया था जिसमें से 100 कट्टा धान कोचिया से खरीद कर खरीदी केन्द्र आमाटोला में खपाने के उद्देश्य से लाया गया था।

Advertisements

किसान से पूछताछ करने पर कोई संतोषप्रद जवाब नही पाया गया। धान खपाने के उद्देश्य से लाये गये 100 कट्टा धान को जप्त कर समिति प्रभारी आमाटोला के सुपुर्दगी में दिया गया । जिले में कोचिया एवं बिचौलियों पर इस तरह की लगातार कड़ी कार्यवाही तथा जिलें की सीमाओं से आ रहे धान पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में कोचियों का धान न बेचा जा सके इसकी भी निगरानी की जा रही है। उक्त कार्यवाही के दौरान खाद्य अधिकारी श्री आशीष रामटेके, सहायक खाद्य अधिकारी श्री धरमूराम किरंगे, खाद्य निरीक्षक श्री विश्वनाथ, एवं श्री हेमंत नायक, उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page