back to top

मोहला : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं ने निकाला मतदाता जागरूकता रैली…

 मोहला 09 अप्रैल 2024। जनपद पंचायत मोहला अंतर्गत   आंगनबाडी कार्यकर्ता, सहायिकाओ ने आज मतदाता जागरुकता  रैली निकालकर मतदान करने प्रेरित किया। इस दौरान उपस्थित नागरिकों के साथ शपथ लिया गया। 

सभी नागरिकों को 26 अप्रैल को होने वाले मतदान दिवस पर शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। स्वीप कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी श्री हेमंत ठाकुर, जनपद पंचायत मोहला के मुख्य कार्यपालन अधिकारी केशवरी देवांगन, अन्य अधिकारी-कर्मचारी, परियोजना अधिकारी, महिला बाल विकास विभाग एव सुपरवाइजर उपस्थित हुए।
Advertisements

You cannot copy content of this page