
-अब तक पांच अभ्यर्थियों द्वारा क्रय किया गया नाम निर्देशन पत्र
Advertisements

मोहला 16 अक्टूबर 2023। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 78 मोहला मानपुर के अंतर्गत नाम निर्देशन पत्र क्रय करने के दूसरे दिन आज दो अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र क्रय किया है।
आज इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी से श्री इंद्रशाह मंडावी एवं गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी से श्री राजेंद्र कुमार उसारे ने नाम निर्देशन पत्र क्रय किया है। नाम निर्देशन पत्र क्रय करने के दूसरे दिन तक, पांच अभ्यर्थियों के द्वारा नाम निर्देशन पत्र क्रय किया जा चुका है। दूसरे दिन तक किसी भी अभ्यर्थी के द्वारा नाम निर्देशन पत्र जमा नही किया गया है।









































