back to top

मोहला : आधार पोर्टल पर जिले का नाम अपडेट, संचालन प्रक्रिया पर प्रशिक्षण आयोजित…

– आधार पोर्टल पर नए जिले का नाम अद्यतन, बच्चों के आधार बनाने से पहले अभिभावकों का अपडेट अनिवार्य

          मोहला 29 नवंबर 2024। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देशन में UIDAI/आधार क्षेत्रीय कार्यालय हैदराबाद से आए सहायक प्रबंधक श्री आशीष कुमार ने जिले के सभी आधार संचालकों की बैठक एवं प्रशिक्षण के माध्यम से आधार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा किये एवं नये नियमों पर जोर दिया गया। उन्होंने इस बैठक में आधार कार्ड से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और नए नियम साझा किए गए।

Advertisements

श्री आशीष कुमार ने बताया कि अब जिले का नाम मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी आधार पोर्टल पर अद्यतन कर दिया गया है। हालांकि, नागरिकों के आधार में अभी भी अविभाजित जिला राजनांदगांव का नाम दर्ज है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बच्चों का नया आधार कार्ड बनवाने के लिए पहले माता-पिता को अपना आधार अपडेट कराना अनिवार्य है। बैठक में ई-जिला प्रबंधक, जिले के सभी आधार संचालक उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान आधार संचालन की प्रक्रियाओं को सुगम और प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई।

Advertisements

You cannot copy content of this page