back to top

मोहला : ई जिला प्रबंधक, एक मुश्त मानदेय, पद की भर्ती हेतु आवेदन 15 सितंबर तक आमंत्रित…

मोहला। जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी अंतर्गत ई जिला प्रबंधक एक मुश्त मानदेय पद की भर्ती हेतु योग्य उम्मीदवारों से निर्धारित प्रारूप में पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन (ईमेल –  degsmmac@gmail.com) माध्यम से 15 सितंबर तक 15 शाम 5:00 बजे तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। विलंब से तथा ऑनलाइन के अतिरिक्त अन्य माध्यम से प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

Advertisements

विज्ञापन का प्रारूप इस प्रकार है, ई जिला प्रबंधक एक मुश्त मानदेय रिक्त पद के लिए 30 हजार रुपिया मानदेय दिया जाएगा। इसके लिए आयु सीमा 21 से 40 वर्ष निर्धारित किया गया है। इसके लिए निर्धारित योग्यता बी ई/बी टेक्नोलॉजी, इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी/कंप्यूटर साइंस इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन, एमसीए/एमएससी निर्धारित है।

साथ ही अंग्रेजी विषय का ज्ञान एवं स्थानीय भाषा का ज्ञान एवं 3 वर्ष का ई गवर्नेंस के क्षेत्र में काम करने का अनुभव निर्धारित किया गया है विज्ञापन के संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी जिले की वेबसाइट – mohla-manpur-ambagarhchowki.cg.gov.in अथवा जिला कार्यालय के सूचना पटल का अवलोकन कर सकते हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page