back to top

मोहला : कलेक्टर एवं एसपी ने मध्यान्ह भोजन में बच्चों के साथ किया भोजन…

कलेक्टर एवं एसपी ने नक्सल प्रभावित सुदूर वनांचल क्षेत्रों के ग्रामों के स्कूलों में अध्ययनरत बालक एवं बालिकाओं को किया जूता वितरित
ग्रामवासियों से रूबरू हुए और उनकी समस्याओं को सुना तथा निराकरण के लिए आश्वस्त किया

Advertisements

मोहला 04 फरवरी 2023। कलेक्टर श्री एस जयवर्धन एवं पुलिस अधीक्षक श्री वाय अक्षय कुमार ने नक्सल प्रभावित सुदूर वनांचल क्षेत्रों के ग्रामों में भ्रमण किया और स्कूलों में अध्ययनरत बालक एवं बालिकाओं को जूता वितरित किया। कलेक्टर श्री एस जयवर्धन ने जिले के थाना खडग़ांव क्षेत्र के ग्राम कट्टापार में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामवासियों से रूबरू हुए और उनकी समस्याओं को सुना तथा निराकरण के लिए आश्वस्त किया।

सुदूर वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले बच्चे तथा ग्रामीण कलेक्टर एवं एसपी को अपने बीच पाकर बहुत प्रसन्न हुए। कलेक्टर एवं एसपी ने मध्यान्ह भोजन में बच्चों के साथ भोजन किया तथा बच्चों के साथ समय बीता कर उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। नक्सल प्रभावित क्षेत्र ग्राम कट्टापार एवं समीपवर्ती ग्राम दुलकी, कमकासुर एवं बोदरा के प्राथमिक शाला के बच्चों को चरण पादुका वितरण किया गया।

कलेक्टर ने ग्राम कट्टापार के आंगनबाड़ी केन्द्र एवं निर्माणाधीन पुल का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर गांव के पटेल, सरपंच, शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन श्री आकाश मरकाम, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन श्री ताजेश्वर दीवान, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मानपुर श्री मयंक तिवारी, खडग़ांव थाना प्रभारी श्री नरेन्द्र कुमार मिश्रा, तहसीलदार खडग़ांव श्री सृजल साहू भी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page