back to top

मोहला : कलेक्टर जनदर्शन में 10 आवेदन प्राप्त, समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश…

 

–  कलेक्टर ने आमजनों की समस्याओं का गंभीरता पूर्वक निराकरण करने के दिये निर्देश

Advertisements

        मोहला 19 नवंबर 2024। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में आमजनों की शिकायतो, समस्याओं और मांगों को सहानुभूतिपूर्वक सुना। कलेक्टर ने जिला अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम नागरिकों की समस्याओं को सुनने के साथ ही नियमानुसार कार्यवाही करें। कलेक्टर जनदर्शन में आज 10 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित विभाग में भेजे जाने की कार्यवाही की जा रही है।

        कलेक्टर जनदर्शन में आज जिले के विकासखंड मानपुर अंतर्गत ग्राम भावसा के समस्त ग्रामवासियों ने नवीन धान उपार्जन केन्द्र खोलने के संबंध में आवेदन प्रेषित किया। ग्रामवासियों ने आवेदन देते हुए बताया कि भर्रीटोला सोसाइटी के अन्तर्गत 13 पंचायत एवं 2800 कृषक है। कृषकों की संख्या अधिक होने के कारण किसान अपना धान विक्रय नहीं कर पाते है। इसी प्रकार वि.ख. मोहला अंतर्गत ग्राम उरवाही के समस्त ग्रामवासियों ने नल-जल योजना अंतर्गत अव्यस्था की समस्या से निजात पाने के संबंध में आवेदन दिया।

इसी प्रकार वि.ख. अं.चौकी अंतर्गत बांधाबाजार निवासी श्री गणेश राम ने बैंक प्रबंधक की मनमानी के संबंध में आवश्यक कार्यवाही तथा अपनी समस्या के समाधान के संबंध में कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन दिया। इसी प्रकार फ्लावर वैली इंग्लिश मीडियम स्कूल मानपुर के प्राचार्य ने लोकसभा चुनाव 2024 में लगाए गये वाहन बस का किराया देने के संबंध में एवं बागदो तह. मोहला के कृषकगण ने मुआवजा राशि दिलवाने के संबंध में आवेदन प्रेषित किया। इसी प्रकार जिले के अन्य आवेदको ने अपने आवेदन के माध्यम से अपनी समस्याओं से निजात पाने कलेक्टर से गुहार लगायी है।

Advertisements

You cannot copy content of this page