back to top

मोहला : कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने कलेक्टोरेट में ध्वजारोहण किया…

       मोहला  26 जनवरी 2025। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने गणतंत्र दिवस पर्व पर कलेक्टोरेट में ध्वजारोहण की। कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया।

Advertisements

उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। इस अवसर पर उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि देश की संवैधानिक नैतिक मूल्यों का निर्वहन करते हुए कार्य करें।

उन्होंने कहा कि जनसामान्य के साथ जवाबदेही सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि हमारा दायित्व है कि हम जनता की समस्याओं का निदान कर उन्हें लाभान्वित करें। कलेक्टर ने कहा की आगामी समय से और बेहतर कार्य करते हुए जिले का नाम रोशन करें। इस मौके पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्री विजेंद्र सिंह पाटले, सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page