back to top

मोहला: कलेक्टर ने आमजनों की समस्याओं का गंभीरता पूर्वक निराकरण करने के दिये निर्देश…

कलेक्टर जनदर्शन में 04 आवेदन प्राप्त, समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश

Advertisements

        मोहला 11 नवंबर 2024। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में आमजनों की शिकायतो, समस्याओं और मांगों को सहानुभूतिपूर्वक सुना। कलेक्टर ने जिला अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम नागरिकों की समस्याओं को सुनने के साथ ही नियमानुसार कार्यवाही करें। कलेक्टर जनदर्शन में आज 04 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित विभाग में भेजे जाने की कार्यवाही की जा रही है।



        कलेक्टर जनदर्शन में आज जिले के विकासखंड मोहला अंतर्गत ग्राम कोरवा समस्त ग्रामवासियों ने प्राथमिक शाला कोरवा में शिक्षक के कमी को अवगत कराने के संबंध में आवेदन प्रेषित किया।

इसी प्रका तहसील खडग़ांव के ग्राम पुसेवाड़ा निवासी श्री धनसिंह ने वन भूमि का पट्टा प्रदाय करने के संबंध में आवेदन दिया। इसी प्रकार जिले के अन्य आवेदको ने अपने आवेदन के माध्यम से अपनी समस्याओं से निजात पाने कलेक्टर से गुहार लगायी है।

Advertisements

You cannot copy content of this page