back to top

मोहला : कलेक्टर ने मोहला स्थित पंचायत कैफे, बिहान चौपाटी का किया निरीक्षण…

समूह की महिलाएं कर रही संचालित
मोहला 02 मार्च 2023। जिले में पंचायत कैफे बिहान के स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित किया जा रहा है। कलेक्टर मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी श्री एस जयवर्धन ने आज मोहला स्थित पंचायत कैफे, बिहान चौपाटी का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पंचायत कैफे की इस पहल से जनसामान्य को खाद्य सामग्री एवं व्यंजन के लिए एक अच्छा स्थान मिला है, वहीं समूह की महिलाओं को रोजगार मिला है।

इससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। बिहान चौपाटी में पद्मश्रीमाता जानकी स्वसहायता समूह द्वारा समोसा, बड़ा, समोसा चाट एवं जागृति स्वसहायता समूह द्वारा पोहा, भजिया, जलेबी तथा गायत्री स्वसहायता समूह द्वारा दोसा, चाऊमीन व अन्य स्टॉलों में विभिन्न प्रकार के व्यंजन, पकवान एवं खाद्य सामग्री उपलब्ध है।

Advertisements

You cannot copy content of this page