back to top

मोहला : कृषि विज्ञान केंद्र अंबागढ़ चौकी में संचालित योजनाओं की निर्देशक डॉ. एस. आर. के. सिंह द्वारा किया गया निरीक्षण…

मोहला। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद – अटारी जोन-9 जबलपुर के निर्देशक डॉ. एस. आर. के. सिंह द्वारा गत दिवस आदिवासी अंचल अंबागढ़ चौंकी के कृषि विज्ञान केंद्र में संचालित केंद्र प्रवर्तित योजना डीबीटी बायोटेक-किसान हब, आदिवासी उप परियोजना सामूहिक अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन, अंतर्गत चल रही कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया।

इसके अंतर्गत लाभान्वित ग्राम केकतीटोला, सोनसायटोला के कृषकों का कृषि से संबंधित गतिविधियों का निरीक्षण किया गया। साथ ही साथ उन्हे उन्नत कृषि तकनीक, ई-मार्केटिंग व सुकर एवं मछली पालन पर राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान, करनाल एवं केन्द्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान, मखदमू, फरह, मथुरा द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर इसके पालन करने के लिये कृषकों को प्रोत्साहित किया।
     

ग्राम कौड़ीकसा में कृषक कार्यक्रम अंर्तगत चल रहे गतिविधियों का निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया। इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख इंजीनियर श्री राजेन्द्र कुमार स्वर्णकार, डॉ.विनम्रता जैन, प्राध्यापक, डॉ. द्विवेदी प्रसाद, वैज्ञानिक डॉ.गुंजन झा, श्रीमती अंजली घृतलहरे, श्री मनीष कुमार सिंह उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page