back to top

मोहला : जिला पंचायत के सदस्य, जनपद पंचायत अध्यक्ष/ जनपद सदस्य, सरपंच, पंच पदों के प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों के आरक्षण हेतु कार्यवाही 8 जनवरी को…

– आरक्षण की प्रक्रिया देखने जिले के नागरिक गण उपस्थित हो सकते हैं

Advertisements

         मोहला 03 जनवरी 2025। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती तुलिका प्रजापति द्वारा छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन अधिनियम अंतर्गत जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के जिला पंचायत के सदस्य, जनपद पंचायत के अध्यक्ष/सदस्य पदों के प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों के आवंटन/आरक्षण की कार्यवाही  कार्यालय कलेक्टर जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी  के सभाकक्ष में 08 जनवरी को सुबह 11:00 बजे किया जायेगा।


                इसी प्रकार सरपंच एवं पंच के आरक्षण की कार्यवाही स्वर्गीय लाल श्याम शाह नवीन महाविद्यालय मोहला में तीनों जनपद पंचायत के लिए आरक्षण की कार्यवाही निर्धारित कक्ष में दोपहर 12 बजे से किया जाएगा।  कक्ष क्रमांक 01 में अंबागढ़ चौकी के लिए ,कक्ष क्रमांक 02 में मोहला के लिए एवं कक्ष क्रमांक 03 में मानपुर जनपद पंचायत के लिए आरक्षण की कार्यवाही किया जायेगा। आरक्षण की प्रक्रिया को देखने के लिए जिले के कोई भी नागरिक गण उपस्थित हो सकते हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page