back to top

मोहला : डाक मतपत्र निर्धारित सुविधा केंद्र में जमा करें… 

       

  मोहला 28 अक्टूबर 2023। विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र 78 मोहला मानपुर एवं विधानसभा क्षेत्र 77 खुज्जी में पंजीकृत ऐसे निर्वाचक जो जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में ड्यूटी में तैनात हैं। साथ ही निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों एवं अन्य जिलों में निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात ऐसे कर्मचारी जो विधानसभा क्षेत्र 78 मोहला मानपुर में निर्वाचक के रूप में पंजीकृत हैं।

Advertisements

वे अपना डाक पत्र निर्धारित  सुविधा केंद्र में जमा कर सकते हैं। इसके अनुसार 31 अक्टूबर को 11:00 बजे से 2:00 बजे एवं 2:00 बजे से 5:00 बजे तक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेंगाकठेरा मोहला में जमा कर सकते हैं। इसी तरह 2 नवंबर को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग मोहला, शासकीय नवीन लाल श्याम शाह महाविद्यालय के सामने जमा कर सकते हैं। इसी प्रकार 3 नवंबर को सुबह 10:00 से 4:00 बजे तक कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग मोहला में जमा कर सकते हैं।         

इसी प्रकार अनुपस्थित श्रेणी के मतदाताओं अर्थात 80 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्ध जन एवं दिव्यांग श्रेणी के मतदाताओं को उनके घरों में जाकर दर्शित समय सारणी अनुसार मतदान कराया जायेंगा। डाकमत पत्र हेतु मोबाइल मतदान दल के लिए निर्धारित समय सारणी इस प्रकार से है।

1 नवंबर को सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक मोहला से सरखेड़ा, मानपुर, हथरा, कमकासुर, बोरिया, मोकासा में तथा इसी तिथि को सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक मोहला से अंबागढ़ चौकी, ब्रह्मणभेड़ी, ढाढूटोला, सिंघाभेड़ी में अनुपस्थित श्रेणी के मतदाताओं को मतदान कराया जायेंगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page