back to top

मोहला : धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना के अंतर्गत आदिवासियों को मिला अपनी समस्याओं के समाधान पाने का मौका…

– धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत क्लस्टर शिविरों के माध्यम से 1109 आदिवासी हितग्राही लाभान्वित

Advertisements

– जिले के सभी विकासखण्ड कलस्टर में 1109 आवेदनों का हुआ समाधान

        मोहला 16 जून 2025। आदिवासी समुदाय के सर्वांगीण विकास और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का समावेशी लाभ पहुंचाने हेतु जिले में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत सभी विकास खंडों में कलस्टर स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों के माध्यम से विभिन्न विभागों की योजनाओं का समन्वय कर जनजातीय ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया गया तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया गया।


       अभियान के अंतर्गत आयोजित इन शिविरों में कुल 1109 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। शिविरों में आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र जैसी आवश्यक पहचान एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी सेवाएं प्रदान की गईं। इसके साथ ही कृषि एवं वित्तीय सशक्तिकरण के उद्देश्य से किसान क्रेडिट कार्ड, मुद्रा ऋण, पीएम-किसान पंजीयन तथा जनधन खाता खोला गया।


       बीमा योजनाओं के तहत पात्र व्यक्तियों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से जोड़ा गया। वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांगजन पेंशन योजनाओं के लिए पात्र हितग्राहियों का चयन कर उन्हें भी लाभान्वित किया गया।


       स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर स्थल पर बुजुर्गों एवं बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया। इन शिविरों में जनप्रतिनिधियों, स्थानीय अधिकारियों एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी रही। धरती आबा जनभागीदारी अभियान ग्रामीणजनों के लिए शासन की योजनाओं से जुड़ने और अपनी समस्याओं के समाधान हेतु एक सशक्त मंच बनकर उभरा है। यह अभियान न केवल सरकारी योजनाओं की पहुंच को सुदृढ़ करता है, बल्कि जन विश्वास को भी मजबूत करता है।

Advertisements

You cannot copy content of this page