back to top

मोहला : धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान को लेकर कलेक्टर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक सम्पन्न…

         मोहला 13 जून 2025। मोहला 12 जून 2025। जिले में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
        बैठक में अभियान से संबंधित सभी विभागों द्वारा योजनावार विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया गया। कलेक्टर ने योजना की प्रगति, लक्ष्यों एवं जमीनी स्तर पर हो रहे क्रियान्वयन की गहराई से समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह अभियान आदिवासी क्षेत्रों में सामाजिक, आर्थिक और समग्र विकास को गति देने हेतु एक सार्थक पहल है।

Advertisements


        उन्होंने प्रचार-प्रसार को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश देते हुए कहा कि जिले की सभी ग्राम पंचायतों में मुनियादी, पाम्पलेट वितरण, जनजागरूकता रैली एवं संगोष्ठियों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को योजना की जानकारी दी जाए। कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने स्पष्ट निर्देश दिए कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत संचालित समस्त सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पूर्ण पारदर्शिता के साथ पहुंचना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जनजातीय समुदायों को योजनाओं की मुख्यधारा से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस प्रयास किए जाएं जिससे समावेशी विकास को मजबूती मिल सके। बैठक में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती भारती चन्द्राकर, अपर कलेक्टर श्री विजेन्द्र सिंह, एसडीएम मोहला श्री हेमेन्द्र भुआर्य, एसडीएम मानपुर श्री अमित नाथ योगी सहित सभी विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।  

Advertisements

You cannot copy content of this page