back to top

मोहला : नाबालिग से छेड़खानी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार…

थाना चिल्हाटी पुलिस की बड़ी कार्यवाही
नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने वाले दो मनचले गिरफ्तार, भेजे गए जेल
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली से पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

Advertisements

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी। थाना चिल्हाटी पुलिस ने महिला सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए नाबालिग लड़की से छेड़खानी के मामले में त्वरित कार्रवाई कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।

पीड़िता ने थाना चिल्हाटी में 27 अक्टूबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 19 अक्टूबर 2025 को जब वह अपने घर में अकेली थी, तभी ग्राम खड़खड़ी निवासी दीपक चंद्रवंशी उर्फ दुधकौरे पिता भठरी राम उम्र 23 वर्ष घर में जबरन घुस आया और उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए जबरदस्ती छेड़खानी करने लगा।

इस दौरान आरोपी के मोबाइल पर उसके मित्र दीपक सहारे पिता निघम सहारे उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम खड़खड़ी का फोन आया, जिसमें सूचना दी गई कि पीड़िता के परिजन लौट रहे हैं। यह सुनते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना चिल्हाटी में अपराध क्रमांक 84/25, धारा 331(3), 75(2), 78(1), 3(5) बीएनएस एवं धारा 7 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह (IPS) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पीताम्बर पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) श्री देवचरण पटेल तथा एसडीओपी श्री ताजेश्वर दीवान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक संजय मेरावी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पता तलाश के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को महाराष्ट्र के गढ़चिरौली से धर दबोचा। पूछताछ में दोनों ने अपराध करना स्वीकार किया तथा घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन पुलिस को सौंप दिया, जिसे समक्ष गवाहान के जप्ती पत्रक के तहत जप्त किया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page