back to top

मोहला: भारतीय सेना भर्ती अधिसूचना जारी, 13 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ…

  • मोहला 13 फरवरी 2026। सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर से प्राप्त जानकारी अनुसार भारतीय सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी कर दी गई है। यह अधिसूचना भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर 01 अप्रैल 2026 तक खुली रहेगी।
  • अधिसूचना के अनुसार अग्निवीर पुरुष जनरल ड्यूटी, तकनीकी, लिपिक/स्टोरकीपर, ट्रेड्समैन 10वीं पास, ट्रेड्समैन 8वीं पास, अग्निवीर महिला सेना पुलिस तथा स्थायी कैडर नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट वेट और सिपाही फार्मा के पदों पर भर्ती की जाएगी। ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम 01 जून से 10 जून 2026 के बीच आयोजित होने की संभावना है।
  • किसी भी प्रकार की जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए अभ्यर्थी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निकट स्थित सेना भर्ती कार्यालय नया रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2965212 एवं 0771-2965214 पर संपर्क कर सकते हैं। भर्ती कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि भारतीय सेना में चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है और केवल योग्यता के आधार पर चयन किया जाता है, इसलिए उम्मीदवारों को दलालों एवं भ्रामक एजेंटों से सावधान रहने की सलाह दी गई है।
Advertisements

You cannot copy content of this page