back to top

मोहला : महाराष्ट्र सीमा पर करें सघन जांच, संदिग्ध गतिविधियों पर करें कार्रवाई-कलेक्टर…

       मोहला 31 अक्टूबर 2023। कलेक्टर श्री एस जयवर्धन ने विधानसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए मानपुर से लगे महाराष्ट्र सीमा पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और कार्रवाई करने निर्देशित किया है।

Advertisements

उन्होंने आबकारी विभाग, पुलिस विभाग, वन विभाग एवं स्थैतिक निगरानी दल को संघनता पूर्वक जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दियें है। कलेक्टर ने निर्देशित करते हुए कहा है कि मतदान समीप है, जिससे महाराष्ट्र सीमा से कोई भी शराब, नगदी, सामग्री या अन्य चीजें का परिवहन हो सकता है।

इसे ध्यान में रखते हुए कड़ाई से सभी वाहनों की जांच किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा है कि, हर एक वाहन की जांच करें, जांच के दौरान वाहन संबंधी पेपर, संबंधित सामाग्री के परिवहन संबंधी दस्तावेजों की जांच करें। जांच में परिवहन संबंधी पेपर नही मिलने पर जप्ती करें।

        कलेक्टर ने आबकारी विभाग को निर्देशित किया है की, महाराष्ट्र सीमा से होकर जिले में शराब का परिवहन ना हो पाये। पोलिस एवं सुरक्षा में लगे जवानों को हर तरह की गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखने के निर्देश दियें हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page