back to top

मोहला : महिलाओं, विकलांगों, युवाओं एवं नागरिकों को समावेशी एवं सहभागी बनने के लिए विशेष मतदान केंद्र स्थापित…


       
     मोहला 23 अक्टूबर 2023। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 78 मोहला – मानपुर के अंतर्गत निर्वाचन में महिलाओं, विकलांगों, युवाओं एवं नागरिकों को मतदान में और अधिक समावेशी और सहभागी बनाने के लिए विशेष मतदान केंद्रों की स्थापना की गई है।

Advertisements

इनमें मतदान केंद्र क्रमांक 170 खडग़ांव, केंद्र क्रमांक 194 ख्वासफड़की, केंद्र क्रमांक 172 खरदी, केंद्र क्रमांक 203 मानपुर, केंद्र क्रमांक 187 ईरागांव, केंद्र क्रमांक 28 गोर्राटोला, केंद्र क्रमांक 41 गोपलीनचुवा, केंद्र क्रमांक 103 मोहला, केंद्र क्रमांक 18 मेटेपार, केंद्र क्रमांक 91 मंझियापार, को महिला कर्मियों के लिए मतदान केंद्र स्थापित किया गया है।


      इसी प्रकार युवा मतदान केंद्र के रूप में मतदान केंद्र क्रमांक 102 मोहला को एवं दिव्यांग मतदान केंद्र के रूप केंद्र क्रमांक 64 करमरी को विशेष मतदान केंद्र स्थापित किया गया है। इसी प्रकार मतदान केंद्र क्रमांक 103 मोहला, केंद्र क्रमांक 18 मेटेपार, केंद्र क्रमांक 91 मंझियापार, केंद्र क्रमांक 203 मानपुर, केंद्र क्रमांक 194 ख्वासफड़की को आदर्श मतदान केंद्र की श्रेणी में रखा गया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page