back to top

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी : शुभांगी गुप्ता ने डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदभार किया ग्रहण…

मोहला-मानपुर – छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग 2022 बैच की शुभांगी गुप्ता ने नवीन जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में डिप्टी कलेक्टर पद का पदभार ग्रहण किया है। आपको बता दे की शुभांगी गुप्ता सीजीपीएससी 2022 में 5वा रैंक प्राप्त कर डिप्टी कलेक्टर के पद में चयनित हुई। इससे पहले इनका चयन संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा cds में भी  हुआ था।

Advertisements

शुभांगी गुप्ता ने अपनी शिक्षा बीटेक कंप्यूटर साइंस में किया है। वे रायपुर में रहकर अपनी उच्च शिक्षा पूर्ण की। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले की रहने वाली शुभांगी गुप्ता ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अंबिकापुर में कार्मेल स्कूल से पूर्ण किया। उनके पिताजी हरिनारायण गुप्ता अंबिकापुर में निजी क्षेत्र में व्यवसायिक कार्य करते हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page