back to top

मोहला : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए 25 मार्च तक आवेदन आमंत्रित…


मोहला 15 मार्च 2023। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत इच्छुक एवं पात्रता रखने वाले कन्याएं 25 मार्च 2023 तक संबंधित आंगनबाड़ी केन्द्र या परियोजना कार्यालय में निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हंै। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा योजनांतर्गत 31 मार्च 2023 को मिनी स्टेडियम मानपुर में सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा।

Advertisements


मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत विवाह के लिए कन्या गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करती हो अथवा मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना अंतर्गत राशन कार्डधारी परिवार की होनी चाहिए। एक परिवार की अधिकतम दो कन्या को योजना से लाभान्वित किया जाएगा। कन्या की आयु 18 वर्ष से अधिक तथा वर की आयु 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। कन्या का विवाह इसके पूर्व नहीं हुआ होना चाहिए। विधवा, अनाथ, निराश्रित कन्याएं भी इस योजना का लाभ ले सकती हैं। कन्या एवं उनके परिवार को छत्तीसगढ़ राज्य का निवासी होना आवश्यक है।

Advertisements

You cannot copy content of this page