मोहला : मोटरसाइकिल से अवैध शराब परिवहन करते दो आरोपी गिरफ्तार…

मोटरसाइकिल से अवैध शराब परिवहन करते दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 16.420 लीटर शराब और वाहन किया जप्त

मानपुर। थाना मानपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल से अवैध शराब की बिक्री के लिए परिवहन कर रहे दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 16.420 बल्क लीटर अवैध शराब बरामद की है, जिसकी कुल कीमत ₹3,880 आंकी गई है। इसके साथ ही आरोपियों द्वारा उपयोग की जा रही बिना नंबर की मोटरसाइकिल (CT-100) जिसकी कीमत लगभग ₹70,000 है, उसे भी जब्त किया गया है। यह कार्रवाई श्रीमान् पुलिस अधीक्षक वाई. पी. सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीताम्बर पटेल एवं नक्सल ऑप्स एएसपी डी. सी. पटेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी प्रशांत कुमार सिंह पैकरा के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिन्हा के नेतृत्व में की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति मोटरसाइकिल में शराब भरकर बिक्री हेतु टांगापानी मेन रोड की ओर जा रहे हैं। सूचना पर तत्काल घेराबंदी करते हुए हरनारायण सिंह (38 वर्ष) और मुकेश साहू (25 वर्ष), दोनों निवासी खड़गांव, को पकड़ लिया गया।

तलाशी के दौरान उनके कब्जे से —

20 नग Haywards 5000 Strong Premium Beer (13,000 एमएल, मूल्य ₹2,000),09 पौवा Goa Whisky (1,620 एमएल, मूल्य ₹1,080),05 पौवा देशी प्लेन शोले शराब (900 एमएल, मूल्य ₹400),05 पौवा देशी शेरा शराब (900 एमएल, मूल्य ₹400)

मिलाकर कुल 16.420 लीटर शराब जब्त की गई। इसके अलावा दो टचस्क्रीन मोबाइल फोन (Realme और Poco कंपनी के) भी बरामद किए गए।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 43/2025 दर्ज कर धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।