back to top

खैरागढ़ : ज्वेलरी शॉप में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, पुलिस ने आरोपी और अपचारी बालक को किया गिरफ्तार…

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई। जिले की छुईखदान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सोनी ज्वेलर्स एंड इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में हुई लाखों की चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी और एक विधि से संघर्षरत अपचारी बालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹6 लाख की चांदी के जेवरात शत-प्रतिशत बरामद कर लिए हैं।

Advertisements

घटना 08 और 09 अक्टूबर 2025 की दरम्यानी रात की है, जब अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर चांदी के जेवरात चोरी कर लिए थे। प्रार्थी परमेश्वर राम सोनी (उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम श्यामपुर, थाना छुईखदान) की रिपोर्ट पर थाना छुईखदान में अपराध क्रमांक 369/2025, धारा 305(ए), 331(4) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और एसडीओपी वैशाली जैन (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में छुईखदान पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण और स्थानीय स्तर पर पूछताछ करते हुए संदिग्धों को 12 अक्टूबर को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर चोरी का माल छुपाने की जगह बताई।

बरामद सामग्री में शामिल हैं —
चांदी की चुटकी बिछीया, फैंसी पायल, पैर का कड़ा, बाजूबंद, चाबी गुच्छा, चंद्रमा लॉकेट, सिक्का, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, करधन आदि, जिनका कुल वजन लगभग 4 किलो और कीमत करीब ₹6 लाख आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपी –

  1. प्रहलाद निषाद उर्फ दादू पिता स्व. सुखलाल निषाद, उम्र 35 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 03 कंडरापारा, छुईखदान
  2. विधि से संघर्षरत अपचारी बालक (नाम गोपनीय)
  3. दोनों को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, पुलिस एक अन्य फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है, जिसकी गिरफ्तारी शीघ्र की जाएगी।
Advertisements

You cannot copy content of this page