back to top

मोहला : मोर दुआर, साय सरकार अभियान अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया भ्रमण…

        मोहला 19 अप्रैल 2025। जिला पंचायत मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी मोर दुआर साय सरकार महाअभियान के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत प्रदेश के स्थायी प्रतिक्षा सूची एवं आवास प्लस सूची में छुटे हुए पात्र ग्रामीण परिवारों को लाभान्वित करने हेतु 15 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 के अवधि में विशेष सर्वेक्षण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा ग्राम स्तर में स्वयं उपस्थित होकर आवास प्लस 2.0 सर्वे किया जा रहा है।

Advertisements

इसी तारतम्य में जिला मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी, विकासखंड-मोहला के ग्राम-डुमरटोला मे पात्र हितग्राहियों का सर्वे श्रीमती नम्रता सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत-मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी द्वारा किया गया। उपरोक्त सर्वेक्षण मे श्रीमती भारती चंद्राकर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी भी उपस्थित रही।


       जिला पंचायत सदस्य गण श्रीमती सविता शोरी द्वारा ग्राम भुरभुसी, जिला पंचायत सदस्य श्री नेहरू रजक  द्वारा ग्राम सांगली चौकी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शांति त्रिपुरे द्वारा ग्राम चिल्हाटी चौकी एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शेश्वरी धुर्वे द्वारा ग्राम ढादुटोला मे जिला पंचायत सदस्य श्री नरसिंह भंडारी, जिला पंचायत सदस्य श्री लखन लाल कलामें सहित जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती लक्ष्मी ललित कोसरे आवास प्लस सर्वेक्षण मे भाग लेकर जागरूकता बढ़ाया।

Advertisements

You cannot copy content of this page